ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस एवं जनता दरबार का तहसील रानीखेत के सभागार में किया गया आयोजन,जिलाधिकारी ने की जनसमस्याओं की सुनवाई

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में तहसील रानीखेत के सभागार मे तहसील दिवस एवं जनता दरबार मे प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

तहसील दिवस के दौरान नागरिकों द्वारा भूमि संबंधी मामलों, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, राजस्व एवं पेंशन आदि से संबंधित कुल 51 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने शिकायतों से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अग्रेषित शिकायतों का निस्तारण 15 दिन के भीतर कर दिया जाए।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि तहसील दिवस की अवधारणा को मा0 मुख्यमंत्री बहुत गंभीरता से मॉनिटर कर रहे हैं। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतई न बरतें।

क्षेत्रवासियों की समस्या को व्यक्तिगत रूप से महसूस करें तथा देखें कि यदि उन्हें उन शिकायतों से जूझना पड़े तो कितना कष्ट होता है। उन्होंने कहा कि लोगों के कामों के लिए उन्हें परेशान न किया जाए, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र अतिशीघ्र उनकी समस्याओं का निवारण करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री पांडेय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्य करें।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद, अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला, तहसीलदार दीपिका आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, वनक्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा, नायब तहसीलदार राजेन्द्र अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर.के वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
error: Content is protected !!