ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में हीट वेव का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में पांच जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया और बुधवार को दोपहर 3 बजे तक दो जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून केंद्र के अनुसार, आईएमडी निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर तीन बजे तक देहरादून का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेंटीग्रेड और पंतनगर का अधिकतम तापमान 3 बजे तक 40.8 डिग्री 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक देखा गया। गुरुवार को भी लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड के जिन पांच क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

देहरादून (40.6), पंतनगर (40.8), जॉलीग्रांट (40.2) रूड़की (40.5 2) और खटीमा (40.0) शामिल हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.8°C पंतनगर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4°C पिथौरागढ़ में रिकार्ड किया गया।

रुड़की में भीषण गर्मी से बाजारों में सन्नाटा, कारोबार प्रभावित
तापमान में मंगलवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और कारोबार पर भी इसका असर दिखा। गर्मी से निजात पाने के लिए खासकर युवा दिनभर गंगनहर में नहाते रहे।

शाम के समय भी बड़ी संख्या में लोग गंगनहर किनारे बैठे हुए मिले। कृषि मौसम वेधशाला आईआईटी रुड़की से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। बताया कि सोमवार को आधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहा था।

हालांकि तापमान में गिरावट का असर किसी ने महसूस नहीं किया। शाम साढ़े पांच बजे बाद सड़कों और बाजारों में थोड़ी चहल पहल देखने को मिली। बिजली की ट्रिपिंग गर्मी में बेहाल कर रही रुड़की।

मरम्मत के नाम पर अब बिजली कटौती नहीं हो रही है। लेकिन बार-बार हो रही ट्रिपिंग लोगों को बेहाल कर रही है।

मंगलवार को सैनिक कॉलोनी, मालवीय चौक आदि क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम छह बजे तक करीब पांच बार ट्रिपिंग हुई। इस दौरान दो घंटे से ज्यादा देर बिजली गुल रही।

इधर, जेई मांगेराम ने बताया कि सैनिक कॉलोनी में ट्रांसफर में कुछ दिक्कत आई थी। उसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। लोड़ बढ़ने की वजह से ट्रिपिंग हो रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : डायल 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, पुलिस ने लगाया ₹5 हजार का जुर्माना

You missed

error: Content is protected !!