ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तारहल्द्वानी: झपट्टा मारों के लिए काल बना ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर शातिर लुटेरों के गिरोह का गेम ओवर, लाखों के मोबाइल सहित मोटरसाइकिल बरामद, झपट्टा मार गिरफ्तारअपराधियों के लिए काल बने SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.; मुखानी चोरी कांड के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ​दो वारदातों का एक साथ अंत, 9 लाख के जेवरात बरामद—नैनीताल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइकहल्द्वानी: ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेशहल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी जारी, SOP के बावजूद महंगी किताबें लागू
खबर शेयर करे -

भीमताल/ओखलकांडा। ग्राम सभा डालकांडा में भालू का आतंक,  कई पनचक्कियों को तोड़कर कई लोगों का किया नुकसान, जबकि वन विभाग सोया हुआ है। शायद वन विभाग किसी अनहोनी घटना के इंतजार में हैं।

जंगली भालू पिछले दो साल से एक दर्जन  से अधिक बार पनचक्कियों को अपना निशाना बना चुका है।

पनचक्की चलने वाले लोगों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार वन वन विभाग को अवगत कराने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे सुबह सवेरे स्कूल जाते हैं। जिससे ग्रामीणों को छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में डर सता रहा है व आने जाने वाले बच्चों को भी खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि यथाशीघ्र जंगली जानवरों आतंक से मुक्ति दिलाई जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि यथाशीघ्र जंगली जानवरों के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन व जिलामुख्यालय में आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

You missed

error: Content is protected !!