ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुखानी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक 11 साल का बच्चा कार्तिक भट्ट पुत्र मुकेश कुमार भट्ट निवासी राधे-राधे बिहार गली नंबर 5 लोहारिया साल मल्ला मुखानी। दिन में 3:30 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। तथा वापस नहीं आया।

बच्चा आज से पहले कभी भी घर से इतनी देर तक साइकिल लेकर नहीं गया।

उक्त बच्चे की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही  थानाध्यक्ष  के निर्देशन में  उपनिरीक्षक रजनी आर्या द्वारा पुलिस टीम को बच्चे की खोज हेतु भेजा गया।

जिसमें पुलिस कांस्टेबल बलवंत सिंह ,कांस्टेबल जगदीश राठौर ,कांस्टेबल गणेश गिरी, कांस्टेबल रणवीर सिंह ,कांस्टेबल धीरज सुगड़ा त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे को हल्द्वानी क्षेत्र में बाजार में सब जगह ढूंढा गया। पुलिस बच्चे की खोजबीन करते हुए एमबी इंटर कॉलेज के पास लगी नुमाइश पहुंची।

बच्चा पुलिस को एमबीबीजी कॉलेज के पास लगी नुमाइश में मिल गया। 

मुखानी पुलिस टीम द्वारा मात्र 1 घंटे में उक्त बालक को ढूंढ कर माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

बच्चे के माता-पिता ने मुखानी पुलिस को धन्यवाद दिया, उन्होंनेे कहा कि मुखानी पुलिस की सक्रियता से ही उनका बच्चा 1 घंटे में उनकेे सुपुर्द किया गया। माता-पिता ने कहा कि उनकी तो सांसे ही अटक गई थी।

उन्होंने कहा कि नैनीताल पुलिस ने वाकई में मित्र पुलिस का फर्ज निभाया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : शनिबाजार चौड़ीकरण में अतिक्रमण होगा ध्वस्त
error: Content is protected !!