ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तारहल्द्वानी: झपट्टा मारों के लिए काल बना ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर शातिर लुटेरों के गिरोह का गेम ओवर, लाखों के मोबाइल सहित मोटरसाइकिल बरामद, झपट्टा मार गिरफ्तारअपराधियों के लिए काल बने SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.; मुखानी चोरी कांड के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ​दो वारदातों का एक साथ अंत, 9 लाख के जेवरात बरामद—नैनीताल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइकहल्द्वानी: ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेशहल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी जारी, SOP के बावजूद महंगी किताबें लागू
खबर शेयर करे -

हाथ की मेहदी उतरने से पहले ही विधवा हो गई दुल्हन,, सुहागरात की पांचवें दिन दूल्हे ने तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश।  झांसी से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के चार दिन बाद ही एक दुल्हन विधवा हो गई। दरअसल, शादी के बाद दूल्हा अपने साढू के साथ खरीददारी के लिए बाइक से बाजार जा रहा था।

इसी दौरान एक सड़क हादसा हो गया और दूल्हा और उसके साढू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है बाइक सवान दोनों ने खड़े ट्रक जाकर गुस गए।

 आनन फानन के बाद दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल साढू की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एक साथ दो युवकों की मौत से ससुराल से लेकर मायके में मातम छा गया। परिजनों की माने तो 6 दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। चौथी की रस्म को लेकर मायके पक्ष से बेटी का जीजा भी आया था।

जानकारी के अनुसार, मामला रक्सा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव का है। जहां नंदकिशोर के 22 साल के बेटे अरुण अहिरवार की 22 अप्रैल को मध्य प्रदेश के गदारी करेरा गांव की रहने वाली सीमा के साथ शादी हुई थी।

चौथी की रस्म में बेटी की पहली विदाई को लेकर मायके पक्ष में सीमा का जीजा निम्मा भी आया था।

नवविवाहित पत्नी को मायके भेजने से पहले अरुण अहिरवार अपने साढू निम्मा के साथ गिफ्ट खरीदने के लिए बाइक से बाजार गया हुआ था।

दोनों बाइक से रक्सा टोल पहुंचे कि तभी खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

जहां डॉक्टर ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। जबकि निम्मा को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कर लिया।

यह भी पढ़ें :  धामी सरकार ने दायित्वों का किया विस्तार: 14 नेताओं को उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पद, गढ़वाल-कुमाऊं का संतुलन

You missed

error: Content is protected !!