प्रसिद्ध श्री केदारनाथ मंदिर व गंगोत्री के कपाट विधि विधान के साथ कल खुलेंगे, बाबा केदारनाथ पहुंची बाबा केदार की पंचमुखी डोली
कल 10 मई सुबह 7 बजे खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
केदारनाथ मन्दिर को 22 क्विंटल फूलों से सजाने का कार्य तेजी किया जा रहा है।
फूल मालाओ से सजाया गया केदारनाथ मंदिर को भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे।
श्रद्धालुओं में केदारनाथ के दर्शनों को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिला प्रशासन, बद्री केदार मन्दिर समिति व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में लगी है. वही
गंगोत्री धाम के कपाट कल 10 तारीख को विधि विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने को लेकर धाम में पूरी तैयारीयो को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है।
आज मां गंगा की डोली आकर्षित का लिंग प्रवास से गंगोत्री धाम के लिए चलेगी और रात्रि विश्राम भैरव घाटी में होगा.. इसके पश्चात कल सुबह 9:00 बजे मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी।














