ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सोने चाँदी के आभूषणों व लाखों रुपये से भरे बैग को खोज कर काठगोदाम पुलिस ने बिखेरी मुसाफिर के चेहरे पर मुस्कान

मुसाफिर ने कहा थैंकयू नैनीताल पुलिस

हल्द्वानी। थाना काठगोदाम पर प्राप्त सूचना 112 जिसमें काँलर द्वारा खुद का बैग भवाली से बोलेरो मैक्स गाड़ी में छूट जाना बताया।

जिसमें 1,80,000 रुपए कैश व सोने की दो झुमके व एक सोने की अंगूठी होने की सूचना दी, उक्त सूचना के प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष  विमल कुमार मिश्रा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम बनाकर काठगोदाम क्षेत्र में उक्त वाहन की तलाश की गयी।

मुसाफिर को वाहन का न0 पता न होने के बाद भी काठगोदाम पुलिस द्वारा अथक प्रयास से बोलेरो वाहन को ढूढकर उक्त बैग को मुसाफिर को वापस लौटाया गया।
सोने, चाँदी व कैश से भरे बैग को वापस पाकर मुसाफिर ने काठगोदाम, नैनीताल पुलिस का आभार जताया।

यह भी पढ़ें :  पुलिस ने चलती ट्रेन में मोबाइल चुराने वाला गिरोह दबोचा, तीन शातिर गिरफ्तार
error: Content is protected !!