ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 4 फरवरी को हल्द्वानी दौरे पर, प्रेसवार्ता से लेकर जमरानी बांध निरीक्षण तक व्यस्त कार्यक्रम

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी दिनांक 4 फरवरी 2026 को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दी।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री 04 फरवरी को अपराह्न 12:00 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 01:00 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वह कार द्वारा अपराह्न 01:20 बजे होटल अमरदीप पहुंचकर प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

प्रेसवार्ता के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर 03:00 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल के लिए रवाना होंगे और अपराह्न 4:10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 5:00 बजे जमरानी हैलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हैलीपैड काठगोदाम पहुंचेंगे।

वहां से कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 17 मार्च 2026
error: Content is protected !!