ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

स्कूल वैन चालक की सूझबूझ से बची 18 बच्चों की जान

उत्तरकाशी। मोरी के नैटवाड़ में एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। स्कूल वैन चालक की सूझबूझ से 18 बच्चों की जान बच गई।

हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोरी प्रखंड के गैचवांण स्थित यूनिक एकेडमी की छुट्टी के बाद स्कूल वैन बच्चों को नैटवाड़ छोड़ने जा रही थी। स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा।

जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया। बच्चों के नीचे उतरते ही वैन में तेजी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चंद मिनटों में ही पूरी वैन जल गई।

स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  चेन्नई से 8000 किमी का बाइक सफर तय कर नैनीताल पहुंचे सदत,भव्य स्वागत किया गया

You missed

error: Content is protected !!