ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कल रात की आंधी ने मचाई तबाह

मानिला देवी मंदिर कमराड़ में बने नौ दुर्गा मंदिर का प्रवेश द्वार हुआ ध्वस्त।

सौर ऊर्जा की प्लेटें उखड़ी कई पेड़ हुए धराशायी।

अल्मोड़ा। मानिला देवी मंदिर कमराड़ /विनायक के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि, 01 जून के शायं आये भीषण तूफान ने नौदुर्गा मंदिर कमराड़/ विनायक के प्रवेश द्वार पर लगे टफन ग्लास को चकनाचूर कर दिया।

तेज आंधी ने इसके एल्यूमिनियम के चौखट भी उखाड़ दिए इस आंधी से मंदिर को काफी नुकसान हुआ है यहाँ पर लगी सौर ऊर्जा की प्लेटें भी उड़ गई हैं मंदिर परिसर में अनेक पेड़ भी धराशायी हो गये हैं।

प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष श्री तड़ियाल ने इसकी सूचना भिकियासैण तहसील के कन्ट्रोल रुम में भी दे दी है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों के साथ लंबे समय से रह रही तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!