ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल के 30वें फागोत्सव में फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, डॉ. मोहित सनवाल को प्रथम पुरस्कारउत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’: प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बच्चों की खुशियों और बसंत के स्वागत का पर्व – डां. ललित तिवारीराजधानी में किराएदारों के बीच खूनी झगड़ा: चाकू-डंडों से हमला, महिला समेत चार घायलईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता, 40000 मीट्रिक टन LPG लेकर पार किया होर्मुज, नहीं होगी गैस की किल्लतहल्द्वानी : डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्ती में चोरी का बड़ा खुलासा, अपराधियों में मची खलबली, मुखानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100-150 CCTV खंगालकर शातिर चोर दबोचा 13 लाख के सोने के जेवरात और नगदी बरामद, पुलिस टीम सम्मानित
खबर शेयर करे -

त्तराखंड में बिजली बिलों में बड़ा बदलाव होने वाला है। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हिंदी की बजाय अंग्रेजी में ही बिल भेजे जाने पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने यूपीसीएल को उपभोक्ता का अधिकार याद दिलाया।

कहा गया कि उपभोक्ताओं को अपने बिल का विवरण जानने का पूरा हक है। इसलिए हिंदी में ही बिल बनाकर भेजे जाएं। दरअसल, ऊर्जा मंत्रालय ने इसी साल 22 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी, जो उपभोक्ताओं के अधिकार से जुड़ी थी।

इसमें आसानी से समझ में आने वाले बिल और बिलों को स्थानीय भाषा में जारी करने जैसे निर्देश भी शामिल थे। ऊर्जा मंत्रालय ने सभी नियामक आयोगों के साथ 18 मार्च को बैठक करके इन निर्देशों को 31 मार्च तक लागू करने को कहा था।

इधर, यूईआरसी के निदेशक-तकनीकी प्रभात ध्यानी के अनुसार, हमने यूपीसीएल को 27 मार्च को ही बिजली बिल स्थानीय भाषा में सरल तरीके से जारी करने के स्पष्ट निर्देश दे दिए थे। लेकिन, अनेक उपभोक्ताओं ने अंग्रेजी में ही बिल भेजे जाने की शिकायत की। उन्होंने खराब प्रिंटिंग से लेकर बिल का ब्योरा आसानी से समझ में नहीं आने की बात भी रखी।

आयोग का भी मानना है कि बिल का पूरा ब्योरा जानना हर उपभोक्ता का अधिकार है। इसको लेकर यूपीसीएल को दोबारा पत्र भेजा गया है। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता बीरु बिष्ट ने आयोग से शिकायत की है कि उसके स्पष्ट निर्देशों के बावजूद यूपीसीएल ने अप्रैल-मई के बिल अंग्रेजी में ही भेजे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल के नाइसेला विद्यालय में तीन दिवसीय विज्ञान संचेतना कार्यक्रम संपन्न, बच्चों ने किए विज्ञान के प्रयोग

You missed

error: Content is protected !!