ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में नगर पालिका कर्मचारी और बाजार व्यापारियों की बीच हुई चलान को लेकर 

गर्मागर्मी मौके में पहुंचे नगर पालिका के ईओ राहुल आनंद ने मामले को शांत करवाया 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर पालिका कर्मचारियों और बाजार व्यवसायियों के बीच गरमागरम कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत पुलिस को बताई।

     नैनीताल में इनदिनों नगर पालिका की तरफ से एक टीम बनाकर फड़ व्यवसायियों और दुकानदारों की दुकानों को तय सीमा तक करने की मुहिम चल रही है।

आज शाम जब नगर पालिका की तरफ से टीम मल्लीताल के बड़ा बाजार क्षेत्र में गई तो दुकान के बाहर अतिक्रमण और प्रोजेक्शन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का मुक्की की नौबत आ गई।

नगर पालिका कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने उनके साथ हाथापाई की जबकि व्यापारियों का कहना है कि कर्मचारियों ने उनको धमकाया और गलत बातें कही। अब विवाद कोतवाली तक पहुंच गया है और कोतवाली के बाहर व्यापारियों, कर्मचारियों और तमाशबीनों की भारी भरकम भीड़ एकत्रित हो गई है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद भी मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत करने में जुट गए। व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन करने की धमकी दी है।

नगर पालिका की तरफ से तहरीर नहीं देने के बाद व्यापारी अधिशासी अधिकारी के कार्यालय पहुंच गए हैं।व्यापारी सुहेल और कर्मचारी कमल के मध्य हुई इस घटना का अभी तक कोई हल नहीं निकला है।

वहीं नगर पालिका विभाग के द्वारा व्यापारियों पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई है।

नगरपालिका के ईओ राहुल आनंद ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों को पहले ही चेतावनी दे दी गई थी जिसके बाद पालिका की टीम चेकिंग पर गई थी।

इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर जब टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही थी तब व्यापारी द्वारा पहले पालिका कर्मचारी से अभद्रता की गई इसके बाद हाथापाई शुरू कर दी गई जिसमें पालिका कर्मी की उंगली में चोट आई है।

बताया की इस तरह के संगीन अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऑन ड्यूटी सरकारी कर्मचारी पर हमला करने को लेकर व्यापारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : भगवानपुर निवासी सुरेश चन्द्र तिवारी लापता, परिजनों की चिंता बढ़ी

You missed

error: Content is protected !!