ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

इलाज के लिए दिल्ली गए सेवानिवृत्त क्लर्क के मकान का चोरों ने ताला तोड़ा

चोरों ने घर से लाखों के गहने और नकदी किए चोरी 

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने इलाज के लिए दिल्ली गए सेवानिवृत्त क्लर्क के बंद मकान का ताला तोड़ दिया। चोरों ने घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली।

पड़ोसियों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस को सीसीटीवी में आरोपी नजर आया है.

कुसुमखेड़ा में हनुमान मंदिर के पास कार्तिकेय कॉलोनी में रहने वाले मोहन सिंह सूर्या क्लर्क पद से रिटायर हो चुके हैं। उनके बेटे नितिन सूर्या नैनीताल हाईकोर्ट में वकील हैं। वह नैनीताल में रहते हैं।

माता-पिता और भाई-बहन हलद्वानी में रहते हैं। नितिन ने बताया कि उसके पिता चार दिन पहले भाई और भाभी के साथ इलाज के लिए दिल्ली गए थे। सोमवार की रात चोर चैनल पार कर बंद घर में घुस गये।

चोरों ने आराम से सभी कमरों को खंगाला। इसके बाद वे आभूषण, नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर का चैनल टूटा हुआ देखा। पड़ोसियों ने पुलिस और परिवार को सूचना दी। नितिन ने बताया कि 20 लाख रुपये से अधिक के आभूषण और नकदी गायब हैं।

उन्होंने बताया कि परिवार के आने के बाद ही आभूषण और नकदी का पता चल सकेगा। पुलिस ने मौके पर जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पड़ोसियों के घरों में लगे कैमरों में कुछ संदिग्धों को देखा है।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छोटे बेटे की शादी के लिए रखे गए आभूषण भी ले गए।
कुछ साल पहले मोहन सिंह सूर्या के बड़े बेटे सौरभ सूर्या की शादी हुई थी. घर में सौरभ की पत्नी और मां के लाखों के गहने पड़े थे।

परिवार छोटे बेटे नितिन की शादी की तैयारी कर रहा है। इसलिए, परिवार में आने वाली बहू के लिए पहले से ही कई गहने तैयार किए गए थे। आरोप है कि चोर सारे आभूषण लूट ले गए।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 मार्च 2026
error: Content is protected !!