ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है। इस राज्य में कई धार्मिक मंदिर हैं। यहां साल भर पर्यटक आते रहते हैं। उत्तराखंड की हर जगह देखने लायक है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कहां-कहां घूमने जा सकते हैं।

आप यहां कैंपिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, रैपलिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसी कई गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। उत्तराखंड इतना खूबसूरत है कि आप वहां जाकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।

चोपटा
चोपता हिल स्टेशन को उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। ये जगह काफी खूबसूरत है. अगर आप विदेशों जैसी मौज-मस्ती करना चाहते हैं तो आपको चोपता जरूर जाना चाहिए। चोपता एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो समुद्र तल से 8556 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

मुक्तेश्वर
मुक्तेश्वर नैनीताल के पास एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां से आपको हिमालय का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप नैनीताल जा रहे हैं तो आपको वहां से एक बार मुक्तेश्वर जरूर जाना चाहिए।

ऑली
उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित औली बेहद खूबसूरत है। आप यहां परिवार या दोस्तों के साथ जा सकते हैं। इस जगह की खूबसूरती का अंदाजा लगाना मुश्किल है. यहां आपको एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे भी देखने को मिलेगा। इस जगह को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।

केदारकांठा
उत्तरकाशी में मोरी के सांकरी से दस किलोमीटर की दूरी पर केदारकांठा बुग्याल समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां दूर-दूर तक फैली पहाड़ियों के बीच सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। इसी वजह से साल के अंत में यहां कई पर्यटक पहुंचते हैं। केदारकांठा से स्वर्गारोहिणी, बंदरपूंछ, सफेद पर्वत, कालानाग और गरुड़ पर्वत चोटियों का सुंदर दृश्य दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें :  मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोप में 6 सीनियर छात्रों पर बड़ी कार्रवाई
error: Content is protected !!