ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भीमताल के निजी विश्विद्यालय के हॉस्टल में छात्रा ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ खुलासा

रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला

नैनीताल। भीमताल निजी विश्वविद्यालय में बुधवार को एक 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

गुरुवार को पुलिस ने परिजनों के आने के बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम किया।

तो वही फॉरेन्सिक टीम के एसआई त्रिवेणी जोशी ने हॉस्टल की बारीकी से जांच की। वही पुलिस आत्महत्या के कारणों के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद घटना का घुलासा हुआ।

लखनऊ निवासी बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वाश्वी तोमर पुत्री राम कृष्ण सिंह तोमर का शव हॉस्टल के कमरे में लटका मिला था। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पैनल के साथ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। कोतावल उमेश मलिक ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई थी। जिसमें लटककर आत्म हत्या करना पाया गया है।

मलिक ने यह भी कहा मृतक छात्रा के पिता ने कॉलेज के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। जो जांच में कॉलेज के विरुद्ध कोई भी सबूत प्राप्त नहीं हुए है।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी ने अपने पास रखे सबसे ताकतवर विभाग, मंत्रियों में बंटवारे के पीछे क्या है रणनीति?

You missed

error: Content is protected !!