ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आयकर विभाग जब्त की गई राशि की जांच करेगा क्योंकि रकम 10 लाख रुपये से ऊपर

चेन्नई।  तांबरम रेलवे स्टेशन पर तीन लोग चार करोड़ रुपये कैश के साथ पकड़े गए हैं. तीन में से एक शख्स BJP में बतौर कार्यकर्ता काम करता है। चार करोड़ रुपयों को छह अलग-अलग बैग में भरकर रखा गया था।

पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है. इधर, जब्त किए गए कैश से भरे बैग को जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।

रिपोर्टर  के मुताबिक पकड़े गए BJP कार्यकर्ता का नाम सतीश है, जो एक होटल मैनेजर भी है, उसकी उम्र 33 साल है। उसके साथ उसका भाई नवीन भी पकड़ा गया है. इनके साथ पेरुमल नाम का एक और व्यक्ति भी अरेस्ट हुआ है. बताया जाता है कि पेरुमल एक ड्राइवर है. तीनों ट्रेन से तिरुनेलवेली की तरफ जा रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु फ्लाइंग स्क्वाड को पैसों से जुड़ी गुप्त जानकारी मिली थी. अधिकारी 6 अप्रैल को रात करीब 9 बजे पुलिस के साथ तांबरम रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन की तलाशी ली। तभी सेकंड क्लास AC कोच में तीन लोगों के पास मौजूद बैगों में भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सतीश ने बताया कि वो कथित तौर पर तिरुनेलवेली से BJP सांसद और पार्टी उम्मीदवार नैनार नागेंथिरन की टीम के कहने पर ये काम कर रहा था।

तीनों के कबूलनामे के आधार पर पुलिस टीमों ने नैनार नागेंद्रन से जुड़ी जगहों- किलपौक, ट्रिप्लिकेन और सालिग्रामम में तलाशी ली. बताया जाता है कि पहले पैसा कथित तौर पर इन्हीं जगहों पर रखा गया था।

इस मामले पर जानकारी देते हुए चेंगलपट्टू के जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ने बताया,

चेन्नई के तंबरम रेलवे स्टेशन पर 6 अप्रैल को फ्लाइंग स्क्वाड ने 4 करोड़ रुपये जब्त किए. आयकर विभाग जब्त की गई राशि की जांच करेगा क्योंकि रकम 10 लाख रुपये से ऊपर है। जब्ती से संबंधित सभी जानकारी आयकर विभाग को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के दंपति ने कर्ज के दबाव में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज

You missed

error: Content is protected !!