पैरालंपिक खिलाड़ी भुवन चंद्र गुणवंत ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
पैरालंपिक खिलाड़ी भुवन चंद्र गुणवंत ने हल्दूचौड़ स्थित पोलिंग बूथ पहुंचकर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में घरों से बाहर निकलकर अपने मत का प्रयोग करें।
उन्होंने बताया की वर्ष 2010 में एक एक्सीडेंट में उनके दोनों पैर काटने पड़े थे मगर उन्होंने हार नहीं मानी और वह पैरालंपिक खिलाड़ी के रूप में देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
पारंपरिक परिधान में महिला वोटर्स

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय ताल्लीताल में मतदान किया।
दीपक रावत ने समस्त मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान अवश्य करें और लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी मतदान केंद्र को आदर्श मतदाता केंद बनाया गया है यहाँ हेल्प डेस्क, व्हीलचेयर, पेयजल, प्रतीक्षालय, किड्स जोन आदि सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जिस से मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं आए । मतदाताओं द्वारा इन सुविधाओं के बारे में प्रसन्नता जताई है।
राउप्रावि तुलसीनगर हल्द्धानी, काठगोदाम। 90 वर्षीय श्रीमती तुलसी देवी एवम 95 वर्षीय जनार्दन जोशी को मतदान कराया गया।






