ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन बुधवार है। जो बुद्धि एवं शुभता के देव भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि यदि कोई इस दिन सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर होते है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष-

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। व्यापरिक क्षेत्र में लोग अड़चन पैदा करने की कोशिश करेंगे। कुटुम्बियों के कार्यों को करने में व्यस्तता रहेगी। मन में उत्साह बना रहेगा। प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने का प्रयास करें। कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक लाभ का योग है। कामकाजी महिलाओं को कार्य अधिक करना पडे़गा।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पूर्व योजना के बिना शुरू किये गये कार्यों में असफलता का मुँह देखना पड़ेगा। अनावश्यक कार्यों में समय खर्च होगा। मन में उत्साह दायित्वों की पूर्ति होगी।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सभलकर रहने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले और उलझ सकते हैं। धैर्य से काम लें। किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान का शिकार होना पड़ सकता है, कार्यों में रूचि रहेगी।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। विरोधी वर्ग नुकसान पहुंचाने का भरसक प्रयास करेगा। किसी व्यक्ति की सलाह लेना हितकर रहेगा। नियोजित कार्य की रूपरेखा पर विचार विमर्श होगा।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप सभी प्रकार की समस्याओं से उबरने में सफल रहेगें। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।परिश्रम सार्थक होगा।अधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

तुला-

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। पारिवारिक मामलों का समाधान होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने में सफफलता मिलेगी। व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नए निवेश लाभदायी रहेगें। मेहनत का फल मिलने लगेगा। शारीरिक कष्ट तथा मानसिक परेशानियों का समाधान होगा। व्यक्तित्व का विकास होगा।

धनु-

आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। तरक्की की सम्भावना बनेगी। शत्रु आपसे भयभीत होंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में विलम्ब होगा। सुख शांति में कमी होगी। मांगलिक कार्य बनेंगें।

मकर-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक योजनाओं से अच्छा लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुछ नये कार्यों में परेशानी हो सकती है।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कठोर परिश्रम करके विपरीत स्थिति को अनुकूल बना सकते हैं। स्वयं से कोई भूल होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभप्रद अवसरों की प्राप्ति होगी।

मीन-

आज का दिन आपके लिए गलत तरीके से धन कमाने का प्रयास नुकसानदायक रहेगा। कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार व्यवसाय में पूंजी लगाने में पूर्ण सावधानी रखें।

यह भी पढ़ें :  बालिग कपल की सुरक्षा याचिका पर उत्तराखंड हाई कोर्ट नाराज़, लगाई कड़ी फटकार
error: Content is protected !!