ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन गुरुवार है। जो सृष्टि के संचालक भगवान श्रीहरि विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि यदि कोई इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा- अर्चना करता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर होते है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष-

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। व्यापारिक विस्तार से अच्छी आय की सम्भावना बनेगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। मांगलिक कार्य बनने का योग है। शत्रु वर्ग प्रभावी रहेगा।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। अधिकारियों के सहयोग से महत्वपूर्ण योजनायें पूरी हो सकती हैं। संतान के कारण भावनात्मक कष्ट होगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। आकस्मिक यात्रा का योग है।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए सन्तोषजनक रहने वाला है। मित्र मण्डली के सहयोग से अटकी योजना शुरू कर सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। महिला जाति की सलाह लाभप्रद रहेगी।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सभलकर रहने की जरूरत है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में हिचकिचाहट हो सकती है। पुराने मित्र मिलेंगे। साहसिक प्रयत्न से अभीष्ट कार्यों की प्राप्ति होगी। दूर दराज की यात्रा का योग है।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए तनाव पूर्ण रहने वाला है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। कारोबार में उतार चढ़ाव से लाभ कम होगा। आकस्मिक खर्च होगा। परिणाम विलंब से मिलेंगे। शुभ संदेश मिलेगा।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में शामिल होकर अच्छा महसूस करेंगे। समय पर सोचे हुये कार्यों के बनने का योग है। मानसिक संतोष और यश में वृद्धि होगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभप्रद रहेगी।

तुला-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। मेहनत के बावजूद कारोबारी कार्यों में परेशानी हो सकती है। विशेष श्रम तथा प्रयास से कार्यों में सामान्य सफलता के योग हैं। प्रतिष्ठा बनी रहेगी। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नए संपर्क आगे बढ़ने में मदद करेंगे। नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा। शीघ्रता में किये गये कार्यों में सावधानी रखें। नुकसान हो सकता है।

धनु-

आज का दिन आपके लिए साझेदारी से काम करनी जरूरत है। साझेदारी लाभदायी रहेगी। अचानक बड़ी सफलता से खुशी होगी। नौकरी संबंधी प्रयासों में सफलता मिलेगी। राजकीय सहयोग से रूके कार्य बनने का योग है।

मकर-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं में सफलता को लेकर उत्साही रहेगंे। धार्मिक सत्संग से मानसिक प्रसन्नता होगी। प्रवास का योग है। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। पारिवारिक और निजी संबंधों में मधुरता बढे़गी। समाज में मान सम्मान और बर्चस्व बढे़गा। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। जीवनसाथी का कार्य में अच्छा सहयोग रहेगा।

मीन-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। लोग आपसे प्रभावित होगें। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। व्यवसायिक कामकाज की अधिकता रहेगी। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तरायणी मेला 2026 में हिमफ्ला की मजबूत मौजूदगी, पहाड़ी पिसी नूण बना महिला सशक्तिकरण का प्रतीक
error: Content is protected !!