ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन शनिवार है। जो न्याय एवं कर्मफल के देवता सूर्यपुत्र भगवान शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ कम होती हैं, बाधाएं दूर होती है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष-

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। किसी रिश्तेदार या पड़ौसी से विवाद होगा, मांगलिक कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा, विरोधी वर्ग पराजित होगा, शुभ सूचना मिलेगी।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा, मातृपक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, स्वास्थ्य संबंधी शिथिलता रहेगी, कार्यो में व्यस्तता रहेगी।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए सभलकर रहने की जरूरत है। यात्रा में सावधानी रखें, व्यर्थ की परेशानी और तनाव से बचें, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। ले देकर काम करने की योजना सफल होगी, अधिकारियों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा, धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, मनोरंजक स्थल की सैर होगी।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। वैचारिक गतिरोध दूर होगा, कारोबारी यात्रा सफल रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा, मामा पक्ष से लाभ होगा, पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, रूखे व्यवहार से परिचित नाराज हो सकते हैं, यात्रा में उठाईगीरों से सावधानी रखें, पूज्य व्यक्ति की चिन्ता रहेगी।

तुला-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। समय के अनुसार तौर तरीकों में बदलाव लाभकारी रहेगा, मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी, संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी, व्यवसनों से दूर रहें।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए घरेलू मामले सुलझाने में सफलता मिलेगी, मेलजोल लाभकारी रहेगा, किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेना होगा, माता पिता का सहयोग रहेगा।

धनु-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। विवादास्पद मामले सुलझेगें, कोई मूल्यवान वस्तु खोने का डर है, अतः अपने सामान की सुरक्षा व्यवस्था स्वयं करें, संतान की चिन्ता दूर होगी।

मकर-

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। ऐसा कोई कार्य बनेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति दृष्टिकोण और समृद्धि में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा, अधिक जल्दबाजी न करें।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आर्थिक एवं व्यवसायिक दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने का योग है।

मीन-

आज का दिन आपके लिए मित्रों का समागम होगा, यथेष्ठ सहयोग मिलेगा, मानसिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेगें, नवीन कार्यों की योजना पर विचार विमर्श होगा।

यह भी पढ़ें :  विश्व वानिकी दिवस 2026: ‘वन और अर्थव्यवस्थाएं’ थीम के साथ संरक्षण का संदेश
error: Content is protected !!