खबर शेयर करे -

मेष

आज आप अपने खर्चों का प्रबंधन करने का प्रयास करेंगे। यद्यपि आप व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में उत्सव जैसा माहौल हो सकता है। उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आप किसी फाइनेशियल मामले को सुलझाने में व्यस्त हो सकते हैं।

वृष

आज कानूनी मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। विवाह से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए दिन शुभ है। कई दिनों से जिस मामले को लेकर आप अनिर्णय की स्थिति से जूझ रहे थे, उस पर आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन

आज यदि आपने किसी से कर्ज लिया है तो उसे लेकर भी विवाद होने की आशंका है। आपको किसी से भी झगड़ने से बचना चाहिए। सावधान होकर परिस्थितियों का आकलन करें,शीघ्र ही आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से शुभ नहीं है। धन को लेकर परेशानियां भी साथ में जुड़ सकती हैं। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। बाहर के और अशुद्ध खानपान से बचें। उल्टी-दस्त की शिकायत होने की आशंका है। लोग आपको गलत समझ सकते हैं।

सिंह

आज जॉब कर रहे लोग अपनी पदोन्नति को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। युवा प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। व्यवसाय में नए प्रयोग की योजना बना सकते हैं। आपके काम से कई लोग प्रभावित रहेंगे।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट संभव है। उच्च अधिकारी आपके ऊपर अनावश्यक दबाव डालने का प्रयास कर सकते हैं,किंतु आप समझदारी पूर्वक काफी समस्याओं को सुलझा भी लेंगे।

तुला

आज गूढ़ विद्याओं से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आपको स्वप्न के माध्यम से भविष्य के संकेत मिल सकते हैं। किसी उधार को चुकता करने के लिए दिन उत्तम है। आप नई और रोचक विषयों पर जानकारी लेने को उत्सुक रहेंगे।

वृश्चिक

आज व्यवसाय में धन लाभ होगा। इसके बावजूद आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहें। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम नहीं मिल रहा है।

धनु

आज गुप्त शत्रुओं की पहचान करने में सफलता मिलेगी,जो कार्य किसी कारणवश रुक गए थे,उनकी वैकल्पिक व्यवस्था हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। जॉब में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

मकर

आज घर बदलने का विचार कर सकते हैं। आय बढ़ाने के नए विकल्पों की खोज कर सकते हैं। दार्शनिक विषयों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। आप संतान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं, लेकिन आपकी चिंता का समाधान अवश्य ही हो जाएगा।

कुंभ

आज नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो इच्छानुसार डील मिल सकती है। मित्रों की सहायता कर सकते हैं। आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। पुराने निवेश का आपको लाभ प्राप्त होगा।

मीन

आज लोगों से सोच-समझकर ही बातें करें। आध्यात्मिक चर्चाओं से मन शांत होगा। व्यापारियों को अपनी दुकान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। अनावश्यक यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। गले में दर्द और जुकाम की शिकायत हो सकती है।

यह भी पढ़ें  'वन नेशन-वन इलेक्शन' प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, शीतकालीन सत्र में होगा पेश