आज 10 मार्च 2026, दिन मंगलवार है. चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि है, जो आज मध्य रात्रि तक रहेगी. आज ग्रहों की स्थिति बेहद महत्वपूर्ण है, जहां कुम्भ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की युति बनी हुई है, वहीं चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं।
आइए जानते आपकी राशि पर इन ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा.
मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, इसलिए सचेत रहें. क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा मानसिक तनाव और अचानक चोट की आशंका दे सकता है. वहीं लाभ भाव में सूर्य-राहु धन लाभ कराएंगे, लेकिन निवेश में सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में लंबित कार्य पूरे होंगे और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. पार्टनर के साथ बहस से बचें, हालांकि परिवार में मधुरता रहेगी. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. थकान और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है.
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा व्यापार और निजी संबंधों में मधुरता लाएगा. वहीं आपकी राशि के दशम भाव में मौजूद सूर्य-बुध आपके वर्चस्व में वृद्धि करेंगे. नई योजना बनाना लाभकारी रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा और पूर्ण सहयोग मिलेगा. आज पूरा दिन ऊर्जावान रहेगा, लेकिन पाचन संबंधी समस्या हो सकती है.
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे. वहीं भाग्य स्थान में मौजूद राहु-मंगल विदेशी कार्यों से लाभ दिला सकते हैं. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, धैर्य रखें. मौसमी बीमारियों और इन्फेक्शन के प्रति सचेत रहें. पौष्टिक आहार लें.
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के पंचम स्थान पर मौजूद चंद्रमा रचनात्मकता और निर्णय क्षमता को बढ़ाएंगे. वहीं अष्टम भाव में स्थित सूर्य-बुध अचानक धन लाभ के योग बनाएंगे. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या प्रशंसा के योग हैं. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी निकटता बढ़ेगी. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए योग और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं.
सिंह राशिफल
आज भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए सचेत रहें. आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद केतु घरेलू विवाद और सुख में कमी ला सकते हैं. वहीं सप्तम भाव में स्थित सूर्य-मंगल पार्टनर के साथ अनबन करा सकते हैं, हालांकि नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी. पार्टनर की किसी बात से मन दुखी हो सकता है. अहंकार से दूर रहें. सीने में भारीपन या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, इसलिए संयम बरतें.
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा. छठे भाव में मौजूद राहु-बुध की वजह से नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी. निवेश और खर्चों पर नियंत्रण रखें. पार्टनर के साथ छोटी यात्रा की योजना बन सकती है. कंधों या गर्दन में दर्द और पेट संबंधी परेशानी संभव है. नियमित दिनचर्या अपनाएं.
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में मौजूद चंद्रमा धन संचय में मदद करेंगे. पंचम भाव में स्थित सूर्य-मंगल शेयर बाजार या निवेश से लाभ दिला सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है. परिवार के साथ मांगलिक कार्य में शामिल होंगे. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें. मुख या दांतों की समस्या परेशान कर सकती है. योग-प्राणायाम करें.
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आपकी ही राशि में स्थित चंद्रमा आपको नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेगा. वहीं आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मौजूद सूर्य-बुध प्रॉपर्टी के काम में लाभ दिला सकते हैं. उधार देने से बचें और चुनौतियों का साहस से सामना करें. पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे.
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित चंद्रमा अचानक बड़े खर्च और व्यर्थ की भागदौड़ करा सकता है. वहीं तृतीय भाव में मौजूद सूर्य-मंगल सहकर्मियों के साथ विवाद पैदा कर सकते हैं. हालांकि, नई साझेदारी लाभदायक रहेगी. पार्टनर से किसी बात पर नाराजगी हो सकती है. समय पर निर्णय लें. अनिद्रा और आंखों में जलन की समस्या रह सकती है. नियमित व्यायाम करें.
मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के लाभ भाव में स्थित चंद्रमा आपकी आय में वृद्धि और रुके हुए पैसे की वापसी कराएंगे. वहीं द्वितीय भाव में सूर्य-राहु फंसा हुआ पैसा दिला सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में नयापन आएगा और पुराने विवाद हल होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बुजुर्गों का मार्गदर्शन और धैर्य आपको निराशा से दूर रखेगा.
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आपकी राशि में स्थित सूर्य-मंगल-बुध की युति व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगी. वहीं दशम भाव में मौजूद चंद्रमा नौकरी में तरक्की और नई जिम्मेदारी दिला सकते हैं. सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा और आनंद बना रहेगा. हेल्थ ठीक रहेगा. आज पूरे दिन उत्साह बना रहेगा.
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा भाग्य का साथ दिलाएगा. वहीं आपकी राशि में बनी शनि-शुक्र की युति भ्रम पैदा कर सकती है. शिक्षा और आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. पार्टनर के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. संतान से सुख मिलेगा. पैरों में दर्द, थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है. पौष्टिक आहार लें.





