ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन सोमवार है जो भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके साथ ही आज सावन का पहला सोमवार भी है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। चलिए जानते हैं आज सावन का पहले सोमवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छे परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, पारिवारिक आयोजन लाभकारी हो सकते है। आकस्मिक लाभ की सूचना मिलेगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, अपने कार्य को वरीयता से निपटाने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानियां सामने आयेंगी। वरिष्ठ लोगों के संपर्क से लाभ होगा। भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा।

मिथुन-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। वैभव के सामान पर बड़े खर्च की संभावना है। स्वजनों के सहयोग से आर्थिक कार्य पूर्ण होगा। मनोरंजन उत्साह बढे़गा। मेहनत अधिक करना पडे़गी।

कर्क-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छे परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, नए कार्य की शुरुआत और कानूनी मामलों में सबकी सलाह से आगे बढे़, सफलता मिलेगी।आकस्मिक प्रवास हो सकता है।

सिंह-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छे परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, धार्मिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी। नये संपर्को का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यो में सफलता मिलगी। श्रेष्ठजनों से कामकाज बनने का योग है।

कन्या-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रह सकता है। राशिफल के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यो में आकस्मिक गति आयेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी।

तुला-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सतर्क रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, दूसरों के मामले में दखल से बचें। अटके कार्य पूराकरने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान आदि की चिन्ता दूर होगीं। सुखद कार्यो में लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छे परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, भाग्यवर्धक अवसर मिलेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। परिश्रम अधिक करना होगा। कुछ मानसिक चिन्ता रहेगी। आप जिन पर भरोसा है, वे आपका विरोध करेंगे।

धनु-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, खानपान रहन सहन में अनियमितता रहेगी। उदर विकार आदि से कष्ट होगा। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें।

मकर-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आपके सरल स्वभाव का लोग फायदा उठायेंगे। व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी।

कुम्भ-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आपका कठोर व्यवहार घर में कलह का कारण बन सकता है। नई योजना लाभकारी रहेगी। आकस्मिक अतिथि रावणमन होगा। पार्टनरशिप में सतर्कता बरतना चाहिए।

मीन-

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा परिणाम देने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, अधूरी योजना फिर से शुरू कर सकते हैं। बुजुर्गो के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। मातृपक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यो मे सफलता मिलेगी। संयम से काम लें।

यह भी पढ़ें :  बाघ के हमले में मरी महिला के परिवार को मिला ₹6 लाख का चेक बाउंस, वन विभाग पर उठे सवाल

You missed

error: Content is protected !!