ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

धन हानि और प्रॉपर्टी से जुड़ा नुकसान हो सकता है। विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहें। लंबी यात्रा के योग हैं। शेयर मार्केट में निवेश बहुत सोच-समझकर करें, जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है।

वृषभ

पैसे कमाने के लिए मेहनत करेंगे और नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी रहेगी, लेकिन सोशल स्टेटस में बढ़ोतरी होगी। जो लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं, उनके लिए ग्रोथ का समय है।

मिथुन

ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा और नौकरी में प्रेशर महसूस होगा। कोई नया सलाहकार या गाइड मिल सकता है। घर-परिवार पर ध्यान दें और खासकर माता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

कर्क

भाग्य का साथ मिलेगा और कुछ नया करने का मन करेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है। मंदिर में दान करना लाभकारी रहेगा।

सिंह

जीवन में कष्ट बढ़ सकते हैं और अचानक नुकसान होने की संभावना है। कोई छिपी बात सामने आ सकती है। मुश्किल समय में कोई व्यक्ति मदद करेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।

कन्या

दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है और किसी तीसरे व्यक्ति की दखल से परेशानी बढ़ सकती है। बिजनेस में घाटा हो सकता है। लंबे समय से रुका प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है और यात्रा के योग भी हैं।

तुला

लाइफ में विवाद बढ़ सकते हैं और कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानी आ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें। धन हानि के योग हैं और लंबी दूरी की यात्रा भी संभव है।

वृश्चिक

पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कोई व्यक्ति मदद कर सकता है। क्रिएटिव फील्ड में नाम और सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने वालों को लाभ मिलेगा।

धनु

माता की सेहत खराब रह सकती है। घर-परिवार में विवाद बढ़ सकता है। मन चिड़चिड़ा रहेगा और मनचाहा परिणाम न मिलने से दुख होगा। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बन सकता है।

मकर

मीडिया और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पराक्रम मजबूत रहेगा। छोटी यात्रा के योग हैं। गलतियों से बचें और कम्युनिकेशन स्किल का सही इस्तेमाल करें।

कुंभ

बातचीत में दिक्कत आ सकती है और परिवार में विवाद हो सकता है। कोई बड़ा व्यक्ति आपकी मदद करेगा। छोटी यात्रा संभव है। निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा।

मीन

आत्मविश्वास थोड़ा कम रहेगा। मूड स्विंग हो सकता है और बहस की स्थिति बन सकती है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें और विवाद से दूर रहें।

यह भी पढ़ें :  LIVE में आत्महत्या की धमकी देने वाली महिला ज्योति अधिकारी जंगल से सकुशल बरामद, पुलिस ने कराया मेडिकल
error: Content is protected !!