ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन रविवार है जो भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार,रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और आत्मबल में वृद्धि होती है।

कहा जाता है कि इस दिन हर कोई कुछ नया प्लान करते है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी गई है। जैसे ही ग्रह-नक्षत्र की चाल बदलती है जातकों के दिन तय होते है। आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा चलिए जानते है…

मेष-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार,अनजाने में हुई भूल का प्रायश्चित करना पडे़गा। सेहत को लेकर चिंता रहेगी। सोचे हुये कार्यो में विलंब होगा। लाभ प्राप्त होने का योग बनेगा।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सभलकर रहने की जरूरत है। संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करे, क्योंकि आपको कोई चोट चपेट आदि लग सकती है। आप कोई कदम जल्दबाजी में ना उठाएं, नहीं तो गड़बड़ हो सकती है।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। वित्तीय घाटे की पूर्ति के लिये नया कार्य शुरू कर सकते हैं। प्रियजन से उपहार पाकर खुशी होगी। भाग्यवर्धक समाचार मिलेंगे। श्रम अधिक करना पडे़गा।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। जिस कार्य को हाथ में लिया है, वह पूरा ही होगा। आप विरोधियों को मात देने में नाकाम रहेंगे। आकस्मिक लाभ होगा। आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध रहेंगे।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। पारिवारिक अपेक्षाओं को पूरा करने मे नाकाम रहेंगे, जिससे परिजन नाराज हो सकते है। मानसिक पीड़ा कष्टदायक रहेगी। अनावश्यक कार्यो में धन व्यय होगा।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। प्रापर्टी संबंधी विवाद के समाधान की उम्मीद है, उलझे मामले सुलझ जायेंगे। समय पर सोचे हुये कार्य बनगंे उलझे मामले सुलझ जायेंगे। शुभ समाचार मिलेगा।

तुला-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। मित्रों कुटुम्बियों के सहयोग से पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। प्रयास करने पर सफलता का योग है।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अफसर हाथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी परिजन से वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं।

धनु-

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है आपके शत्रु भी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।

मकर-

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों के लिए यह समय बढ़िया रहने वाला है। लेकिन बाहर जाकर पढ़ाई करने का आपको अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा और आप किसी काम को लेकर मेहनत से बिल्कुल पीछे ना हटें।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी शुभ सुविधाएं बढेगी। आप किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आप अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को भी दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मीन-

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा, लेकिन जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दिनदहाड़े झपटमारी, भगवान की तस्वीर दिखाकर महिला से सोने के कुंडल लूटे
error: Content is protected !!