मेष
अधिकारों के साथ उत्तरदायित्व की चिन्ता रहेगी। आय बढ़ने से अत्यन्त उत्साहित रहेंगे। कुसंगति से बचना चाहिये। भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। वाक्पटुता और विचारशीलता से लोग प्रभावित रहेंगे।
वृषभ
प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। दूसरों की भलाई और सेवा में लगे रहेंगे। लेकिन लोग इसका महत्व नहीं देंगे। बारिश में भींगने से बचने का प्रयास करें।
मिथुन
खर्चों पर नियन्त्रण रखना होगा। घर के लोगों के व्यवहार से परेशानी होगी।बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। बहुमूल्य सम्पत्ति को खरीदने का विचार बनायेंगे। भविष्य को लेकर बड़ा एवं महत्वपूर्ण निर्णय न लें। दिखावे और आडम्बर युक्त व्यवहार से आपको बचना चाहिये।
कर्क
व्यवसाय में उत्तम डील प्राप्त हो सकती है। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।जीवनसाथी के प्रति विश्वास बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। विवाहादि मंगल कार्यों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है।
सिंह
अपनी जीवनशैली को सन्तुलित रखें।गृहस्थ जीवन थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। भारी और अत्यधिक गरम भोजन का सेवन तुरन्त न करें। इससे आपको पाचन व एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
कन्या
सही दिशा में किये गये कार्यों से लाभ मिलेगा। ।नजदीकी मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे।जीवनसाथी के व्यवहार से अत्यन्त सन्तुष्ट रहेंगे। सी-मजाक के द्वारा आसपास का माहौल बहुत अच्छा रखेंगे। कार्यशैली से अनेक लोग प्रभावित हो सकते हैं।
तुला
संवेदनशील विषयों को लेकर बहस न करें। व्यापार में अचानक गिरावट आने की आशंका है। काम करने के दौरान अपने मन को शान्त रखें। सेहत को लेकर अपने चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं। आज न तो किसी को बिना माँगी सलाह दें और न ही किसी मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप करें।
वृश्चिक
दूसरों पर व्यक्तित्व की छाप डाल पायेंगे। दिन का शुरुआती भाग आशुभ रहेगा। बच्चों को माता-पिता से सम्वाद रखना चाहिये। बचत के धन का व्यवसाय में अच्छा उपयोग कर पायेंगे। दिखावे में धन खर्च न करें।
धनु
व्यवसाय में लक्ष्यों को पूर्ण कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ पूजा पाठ में बैठ सकते हैं। पारिवारिक जीवन बहुत ही आनन्दमय रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर नयी परियोजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों से उत्तम सलाह मिलेगी।
मकर
अनुशासनहीनता के कारण अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे।नये कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है। पुराने अनुभवों से लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। पूरा दिन आनन्द और मनोरञ्जन में ही बीतने वाला है। धार्मिक पूजन व पाठ में अत्यधिक सक्रिय रहेंगे।
कुंभ
असामाजिक तत्वों से सामना हो सकता है।जोबोलें सोच-समझकर ही बोलें। उत्तम होगा की सबसे विनम्र भाव ही रखें। उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। मन किसी बात को लेकर उद्विग्न हो सकता है।
मीन
रुके हुये सभी कार्य आसानी से हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारों में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ आनन्दपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। घरेलू कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। दोपहर के बाद कार्यों में बाधा हो सकती है।
