ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

31 जुलाई बुधवार के दिन की खास बात, आज कामिका एकादशी के साथ शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं चंद्रमा वृष राशि में रहेंगे साथ ही रोहिणी और ध्रुव योग है. पंडित शशिशेखर त्रिपाठी से जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

मेष दैनिक राशिफल- मेष राशि के लोग अपने काम और व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे, खासतौर से जिन लोगों की अभी नई नौकरी है. व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभ है, आय के साथ बचत करने में भी सफल होंगे. गर्मजोशी भरे बर्ताव पर युवा वर्ग कंट्रोल करें अन्यथा पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है. घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, इससे आपको लाभ मिलेगा. सेहत को लेकर चिंता परेशानी वाली कोई बात नहीं है, आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से उत्तम है।

वृष दैनिक राशिफल- धैर्य की कमी होने से इस राशि के लोग जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं, जो कहीं न कहीं आपका नुकसान करा सकता है. ग्रहों की चाल और परिस्थितियों दोनों ही प्रतिकूल है, इसलिए व्यापारी वर्ग इसे बहुत सोच समझकर पार करें. युवा वर्ग की बात करें तो उन्हें अपनी कमियों को दूर कर खूबियों को बढ़ाना चाहिए. ससुराल पक्ष से बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए दिन बेहतर है, छोटी सी कोशिश बड़ी सफलता दिला सकती है. सेहत का ध्यान रखें क्योंकि कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड बढ़ने की आशंका है।

मिथुन दैनिक राशिफल- मिथुन राशि के जो लोग जॉब के साथ पार्ट टाइम व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, वह आज से इसकी शुरुआत कर सकते हैं. कर्मचारियों को अपने नियम व शर्तों से पहले ही अवगत करा दे, जिससे आगे चलकर कोई दिक्कत न हो. युवा वर्ग की दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा तय करने की योजना बन सकती है. माता जी की सेहत में गिरावट से परेशान हो सकते हैं, उनकी सेहत को लेकर अलर्ट रहें. स्किन केयर करनी है. किसी तरह की एलर्जी हो रही है, तो अनदेखी करने से बचें और तुरंत इलाज कराएं।

कर्क दैनिक राशिफल – इस राशि के लोग योजना बनाकर कार्य करने पर जोर दे, पहले उन कार्यों का चुनाव करें जिन्हें करने में समय ज्यादा लगता हो. डेयरी व्यापार से जुड़े लोगों को साफ-सफाई के साथ प्रोडक्ट क्वालिटी पर भी फोकस करना है, क्योंकि ग्राहक की ओर से शिकायत मिल सकती है. ऐसे युवा जो पढ़ने के साथ ज्ञान देने का भी काम करते हैं, उन्हें अपने के लिए प्रशंसा सुनने को मिलेगी. संतान का मनमाना व्यवहार आपके साथ परिवार के सदस्यों को भी परेशान कर सकता है. प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, खान पान संतुलित रखें।

सिंह दैनिक राशिफल- सिंह राशि के लोगों की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती दिख रही हैं, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करें. व्यापारी वर्ग का सामाजिक दायरा बढ़ेगा, जिसका लाभ उन्हें व्यापार में भी मिलेगा. यदि किसी विवादित मामले को लेकर युवा वर्ग परेशान थे, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है. जीवनसाथी से कोई सीक्रेट न रखें, यदि गलती से भी उन्हें इस बात की भनक लगी तो बात बिगड़ सकती है. बदहजमी बढ़ाने वाले भोजन से परहेज करना है, हल्के और सुपाच्य भोजन को प्राथमिकता दे।

कन्या दैनिक राशिफल- इस राशि के लोगों को जांच पड़ताल करने के काम सौंपे जा सकते हैं, जिसे पूरे ध्यान से करना होगा. व्यापारी वर्ग को उधारी में सामान देने से बचना है, क्योंकि रकम फंस सकती है. विवाह का संयोग बन रहा है, अच्छे रिश्ते आने की संभावना है लेकिन विवाह संबंधी मामलों में जल्दबाजी न करें. परिवार में सभी को आपसे उम्मीदें हैं, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें. खांसी की समस्या को नजरअंदाज न करें, लंग्स इंफेक्शन भी हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल- तुला राशि के लोग सहकर्मी संग किसी बात की नाराजगी जाहिर कर सकते हैं, लेकिन यह विवाद में न बदले इस बात का पूरा ध्यान रखें. व्यापारियों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, सभी रुके हुए कामों में प्रगति देखने को मिलेगी. युवा वर्ग हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, आपका यही दृष्टिकोण पुराने घावों को भरने में मदद करेगा. परिवार की ओर से जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जिसमें आपको ढील नहीं देनी है. स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी मोटी समस्याएं होने की आशंका है, बच्चों को इंफेक्शन से बचाने का उपाय करना चाहिए।

वृश्चिक दैनिक राशिफल- इस राशि के लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए संपर्कों का सहारा लेना पड़ सकता है. मित्र यदि बिजनेस में पार्टनर है, तो दोस्ती और पार्टनरशिप का संतुलन बना कर चलना होगा. युवा वर्ग प्रसन्नचित रहें क्योंकि उनका यही रवैया उन्हें सफलता दिलाने में सहायक होगा. बच्चों के साथ मौज मस्ती करके उनका मन बहलाने का प्रयास करेंगे, संतान भी आपसे काफी खुश हो जाएगी. सेहत में अधिक चिकनाई युक्त भोजन के प्रति अलर्ट रहना चाहिए, पानी का ज्यादा सेवन करें।

धनु दैनिक राशिफल- धनु राशि के लोग ऑफिशियल काम को बड़ी गंभीरता के साथ करें ताकि संस्थान में लोग आपकी उपयोगिता को समझ सके. व्यापारी वर्ग कम्युनिकेशन स्किल का लाभ उठाते हुए, डील अपने नाम करेंगे. युवा वर्ग स्वस्थ जीवन जीने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत जरूर करें. जीवनसाथी की बातों को सुनना और समझना भी जरूरी है इसलिए एक अच्छे श्रोता बनकर उनके सारी शिकायते सुन लीजिए. सेहत के मामले में सावधान रहना है, जिन लोगों की हाल फिलहाल सर्जरी हुई है, उन्हें बादी चीजों के सेवन से परहेज करना है।

मकर दैनिक राशिफल – आलस्य इस राशि के लोगों के कार्य को बाधित कर सकता है, इसलिए ऊर्जा के साथ सभी कार्यों को निपटाने की ठान लेनी चाहिए. व्यापारी वर्ग अंतिम समय पर बदलाव करने की भूल कर सकते हैं, पूर्व योजनाओं के आधार पर ही कारोबार करें. मित्रों के लिए अच्छे सलाहकार साबित होंगे, मित्र के पूछने पर ही उन्हें उचित सलाह दें. घर के बड़े-बुजुर्गों के सानिध्य में समय बिताएं और उनके साथ विचार-विमर्श करें, आपको उचित परामर्श मिलेगा. तनाव को दूर भगाने के लिए सांस से जुड़े व्यायाम करने चाहिए, अनुलोम-विलोम भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल- कुंभ राशि के लोग ऑफिस में बेफिजूल की बातें करने वालों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें. व्यापारी पर काम का बोझ काफी ज्यादा रह सकता है, किंतु उम्मीद है कि दिन के अंत तक यह बोझ कम होगा. मन मस्तिष्क विपरीत दिशा में खींचने का काम करेगा, ऐसे में युवाओं को अपने विवेक से काम लेना होगा. स्पष्ट सोच और भाषा शैली का उपयोग करते हुए आप पारिवारिक विवाद के मामले को हल कर सकेंगे. गर्दन के ऊपरी भाग में परेशानी होने की आशंका है, इस ओर अलर्ट रहे।

मीन दैनिक राशिफल- इस राशि के लोग काम रिचेक करें और काम में गलतियां ढूंढकर ठीक करें, क्योंकि गलतियां उन्नति में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं. रियल एस्टेट के व्यापारियों को आज के दिन किसी भी तरह के सौदों को न करने की सलाह दी जाती है. युवा भावनाओं में उतार चढ़ाव महसूस करेंगे, असमंजस में रहने के बजाय एक अंतिम और ठोस निर्णय लें. घर का वातावरण अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत हो सकेगा. स्वास्थ्य के मामले में हड़्डी के रोग उभर सकते हैं, साइटिका के मरीजों को अलर्ट रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में डबल पेंशन घोटाले पर सख्ती, अपात्र पेंशनधारकों की राशि पर लगी रोक

You missed

error: Content is protected !!