ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति मजबूत रहेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है। प्रेम जीवन में सामंजस्य रहेगा।

सेहत अच्छी रहेगी, पर देर रात तक जागने से बचें।

वृषभ

व्यावसायिक क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है-आराम करें।

मिथुन

ऑफिस में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। वाणी और बुद्धिमत्ता से लोग प्रभावित होंगे।वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। गले या त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है-सावधानी बरतें।

कर्क

पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और व्यावहारिक निर्णय लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।

सिंह

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी जो प्रगति का मार्ग खोलेगी। जोश और आत्मबल बढ़ेगा। धन लाभ के संकेत हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खानपान में संयम रखें।

कन्या

काम में सफलता मिलेगी और किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। सूझबूझ लाभदायक साबित होगी।परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में छोटी बातों को लेकर टकराव न करें। पाचन तंत्र कमजोर रह सकता है।

तुला

ऑफिस में वरिष्ठ आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाना आवश्यक होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। सिरदर्द या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। आत्मविश्लेषण और शोध कार्यों के लिए उपयुक्त दिन है। धन के मामले में सुधार होगा। प्रेम जीवन में ईर्ष्या से बचें। नींद की कमी थकान दे सकती है-समय पर आराम करें।

धनु

यात्रा से लाभ मिलेगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।आर्थिक रूप से सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें। प्रेम संबंधों में रोमांच बना रहेगा। जोड़ों के दर्द या पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।

मकर

नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सराहना मिल सकती है। मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक विवाद सुलझेंगे। दांपत्य जीवन में तालमेल रहेगा। गर्दन या कमर में दर्द महसूस हो सकता है-योग करें।

कुंभ

ऑफिस में योजना सराही जाएगी। रचनात्मक सोच और नवीन विचार सफलता देंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। आंखों में थकान या नींद की कमी से परेशानी हो सकती है।

मीन

संवेदनशीलता और कलात्मक दृष्टिकोण कार्यों में झलकेंगे। रचनात्मक सोच और नवीन विचार सफलता देंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं-भोजन हल्का रखें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मोबाइल रिपेयरिंग विवाद में बवाल: स्कूटी सवार युवकों को कार से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद घटना
error: Content is protected !!