ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 उत्तराखंड में बढ़ेगा पर्यटन कारोबार,आज से देहरादून- पिथौरागढ़  विमान सेवा शुरू 

हल्द्वानी। कुमाऊं के पर्वतीय जिले हवाई सेवा से जुड़ रहे हैं। शुक्रवार को पहले दिन फ्लाई बिग कंपनी के 19 सीटर विमान में देहरादून और नैनी सैनी से 12-12 यात्री हवाई सफर करेंगे।

वहीं हेरिटेज एविएशन कंपनी भी सात सीटर हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी व पिथौरागढ़ की हेली सेवा भी सप्ताह भर बाद शुरू कर देगी। हेलीकॉप्टर हर दिन उड़ान भरेगा और वापस हल्द्वानी आएगा।

नैनी सैनी हवाई पट्टी से शुक्रवार से व्यावसायिक उड़ान शुरू होगी। शेड्यूल के अनुसार विमान देहरादून से सुबह 10:30 बजे उड़ेगा और 11:45 बजे नैनी सैनी हवाई पट्टी पर उतरेगा। दोपहर 12:15 बजे नैनी सैनी से वापस देहरादून को जाएगा। फ्लाई बिग कंपनी के एयरपोर्ट प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि अभी मौसम को लेकर सीमित यात्रियों की बुकिंग की जा रही है। पहले दिन देहरादून से 12 यात्री आ रहे हैं।

इमरजेंसी लैंडिंग के लिए पंतनगर ही विकल्प

मौसम को देखते हुए एक-दो यात्रियों की संख्या कम हो सकती है। यह पायलट पर निर्भर रहेगा। पिथौरागढ़ से भी 10 से 12 यात्री ही जा सकेंगे। 14 यात्रियों ने बुकिंग की थी लेकिन मौसम के चलते दो की बुकिंग रदद कर टिकट की धनराशि वापस करने के लिए मना लिया गया है। गुरुवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार पंतनगर में विजिबिलिटी कम है। मौसम प्रतिकूल होने पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए पंतनगर ही विकल्प है।

हेलीकॉप्टर से कीजिए मुनस्यारी, चंपावत का सफर

हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी व पिथौरागढ़ का सफर और आसान होने वाला है। एक सप्ताह बाद इन रूटों पर हेलीकाप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। अभी हल्द्वानी से खटीमा होते हुए चंपावत तक की दूरी सड़क मार्ग से पूरा करने में तकरीबन चार घंटे लगते हैं। हल्द्वानी से यह दूरी 170 किमी है। हल्द्वानी से खटीमा होते हुए पिथौरागढ़ तक 243 किमी की दूरी तय करने में छह घंटे लगते हैं।

सरकार की ओर से लोगों को हेलीकाप्टर सेवा का लाभ दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य सुगम यातायात व कम समय में सफर पूरा करना है। हेरिटेज कंपनी हल्द्वानी के गौलापार स्थित हेलीपैड से यह हेली सेवा शुरू करेगी। हेरिटेज कंपनी को हेली सेवा शुरू करने के लिए मिनिस्ट्री आफ सिविल एविशन से अनुमति व यूकाडा से एनओजी भी मिल चुकी है।

हेलीकॉप्टर का एक दिन में छह बार आना-जाना होगा

तीनों जगह हेलीकॉप्टर सेवा से एक दिन में छह बार आना-जाना होगा। किराए की लिस्ट भी जल्द जारी कर दी जाएगी। बता दें कि देहरादून-हल्द्वानी और पिथौरागढ़ हेली सेवा एक साल भी नहीं चल सही। वर्ष 2023 में यह सेवा शुरू की गई थी। मगर उड्यन विभाग इसे ज्यादा दिन तक नहीं चला सका। अब दिलचस्प यह होगा कि नई हेली सेवा कब तक चलेगी।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ के सुयालगाड़ में रंगों की बौछार, ग्रामवासियों ने मिलकर मनाई पारंपरिक होली
error: Content is protected !!