हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की ओर से हल्द्वानी विधायक Sumit Hridayesh का जन्मदिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए केक काटकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक को उनकी माताजी और पूर्व कैबिनेट मंत्री Indira Hridayesh का चित्र भेंट कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने स्व. इंदिरा हृदयेश के सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक पुरनचंद पाठक ने विधायक सुमित हृदयेश को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल जनसेवा की कामना की। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व के रूप में सुमित हृदयेश क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की, प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता, प्रदेश सह प्रभारी उवेश रजा खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग, जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, मंडी प्रभारी विजय जायसवाल, जिला महामंत्री राघवेंद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन दुबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने विधायक के दीर्घायु और क्षेत्र के विकास में उनके निरंतर योगदान की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ इस अवसर को यादगार बनाया।





