ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

सड़क किनारे, फुटपाथ और नो पार्किंग जोन में अनाधिकृत रूप से खड़े 141 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस हल्द्वानी एवं CPU हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी शहर में रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से सिंधी चौक एवं तिकोनिया चौक तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे, फुटपाथ और नो पार्किंग जोन में अनाधिकृत रूप से खड़े 56 वाहनों और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 वाहनों, कुल 141 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।

हल्द्वानी शहर के सभी आम जनमानस, वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की जाती है कि सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

 यातायात नियमों का पालन करें।
 सड़क किनारे, फुटपाथ और नो पार्किंग जोन में वाहन न खड़े करें।
 ऑटो/ई-रिक्शा एवं टैक्सी वाहनों को प्रतिबंधित क्षेत्र में न चलाएं।
गलत दिशा में वाहन न चलाएं।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  बाघ के हमले में मरी महिला के परिवार को मिला ₹6 लाख का चेक बाउंस, वन विभाग पर उठे सवाल
error: Content is protected !!