ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ज्योलीकोट–अल्मोड़ा हाईवे पर हुआ हादसा, उन्नाव से घूमने आए थे सभी सवार

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। शनिवार सुबह ज्योलीकोट–अल्मोड़ा हाईवे पर भूमियाधार के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आए चार पर्यटक कार में सवार होकर नैनीताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गेठिया के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 

काफी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस प्रशासन मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटा है।

वहीं, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मोबाइल रिपेयरिंग विवाद में बवाल: स्कूटी सवार युवकों को कार से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद घटना
error: Content is protected !!