ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आंधी तूफान व ओलावृष्टि की वजह से खाई में गाड़ी गिरने से पटलोट में 5 लोगों की दर्दनाक मौत 

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठटोला 

 हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में वहां खाई में गिर गया। जिसमें सवार पांच लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पटलोट सड़क मार्ग पर यह हादसा हुआ है जिसमें मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिरी है जिसमें सवार लोगों में से पांच लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।

 आज बुधवार शाम को वाहन संख्या UK04TA4243 बोलेरो हल्द्वानी से सवारी लेकर पतलोट देवली जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक पतलोट से दो किलोमीटर पहले अनरबन के पास में सवारी से भरी गाड़ी लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

मौके पर पहुंची लोगों ने बताया कि आंधी तूफान व ओलावृष्टि की वजह से हादसा होने की संभावना है।

स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक अभी तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

जिसमें तीन बच्चे बताए जा रहे हैं. पुटपूड़ी देवली निवासी ड्राइवर भुवन भट्ट की मौत की सूचना है।

जबकि पांच गंभीर घायलों को राजकीय चिकिसालय ओखलकांडा में उपचार के लिए ले जाया जा रहा है।

मृतकों को खाई से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच रहा है। 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के बाद अल्मोड़ा सुलगा, दन्यां में दुष्कर्म कांड पर सड़कों पर उतरे लोग
error: Content is protected !!