ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। सल्ट थाना क्षेत्र के कूपी बैंड के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह सूचना मिली कि कूपी बेंड के पास एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को वाहन खाई में गिरा हुआ मिला, जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ था। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान सुभाष सिंह बिष्ट (35) पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कचनाल गाजी, काशीपुर (जनपद उधम सिंह नगर) के रूप में हुई। वह मूल रूप से ग्राम सुनवर्मा तल्ला, पटवारी क्षेत्र गुजडू, तहसील धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग बना खूनी विवाद, एमसीए छात्र ने युवती पर चाकू से किया हमला
error: Content is protected !!