मानस खंड के यात्री नैनीताल पहुंचे, यात्रियों ने किये मां नैना देवी मंदिर के दर्शन
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में पर्यटन को नई रफ्तार देने के लिए पर्यटन विभाग की सराहनीय पहल शुरुआत की है।
मानस खण्ड यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई है जिसका पहला जत्था पुणे से रवाना होकर पिथौरागढ जिले के टनकपुर पहुँचा, जहाँ से होते हुए आज यात्री नैनीताल पहुँचे।
जत्थे में शामिल 276 यात्रियों को आज नैनीताल के प्रसिद्ध नयना देवी मंदिर और बाबा नीम करौली के धाम कैंची में दर्शन कराए गए।
कुमाऊँ मंडल के एमडी संदीप तिवारी ने बताया कि 22 अप्रैल को पुणे से टनकपुर से एक विशेष ट्रेन का संचालन हो रहा है।
जिसमें 275 यात्री शामिल हैं सभी को मानसखंड के प्रसिद्ध मंदिरों तक ले जाने के साथ ही कुमाऊं के सभी मंदिरों के पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी भी दी जायेगी। वहीँ सभी यात्रीयों ने मानस खण्ड यात्रा की सराहना की है।














