ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली, खाता खुलवाने आए दो युवक छर्रे लगने से घायल…..

हल्द्वानी। केनरा बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे स्टील की बेंच से टकराकर दो लोगों को लग गए। वीडियो में लापरवाही से गोली चलने की पुष्टि पर पुलिस ने मेडिकल के बाद गार्ड का चालान कर दिया।

हल्द्वानी के मुखानी चौराहे के पास केनरा बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई।
गोली के छर्रे स्टील की बेंच से टकराकर दो लोगों को लग गए। वीडियो में लापरवाही से गोली चलने की पुष्टि पर पुलिस ने मेडिकल के बाद गार्ड का चालान कर दिया। साथ ही बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है।

मुखानी चौराहे पर केनरा बैंक की शाखा है। इस शाखा पर नया बाजार हल्दूचौड़ में रहने वाले पूर्व सैनिक प्रकाश चंद्र जोशी डेढ़ साल से बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं।
मंगलवार दोपहर 12:30 बजे बैंक में कामकाज चल रहा था। सुरक्षा गार्ड खाना खाने के बाद मुख्य गेट के पास बैठकर अपने लाइसेंसी पोनिया बंदूक के ट्रिगर पर हाथ रखकर बैठा हुआ था।

इसी बीच अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली सामने रखी बेंच की कुर्सी को चीरते हुए निकल गई।
गोली के छर्रे बेंच से टकराकर बिखरने के बाद बैंक में खाता खुलवाने पहुंचे मूल अल्मोड़ा व हाल वसंत विहार निवासी चंदन जोशी के पैर के पंजे में जा लगे।

उधर एक छर्रा नवाबी रोड निवासी गोविंद के पैर को छूकर निकल गया। पहले किसी अनहोनी की आशंका से दहशत फैल गई। बाद में पता चला कि गार्ड की गलती से गोली चली तो बैंक प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें :  आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में बड़ा मामला, प्लॉट के नाम पर 6 करोड़ की धोखाधड़ी, आयुक्त ने जांच और मुकदमे के दिए आदेश

You missed

error: Content is protected !!