ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गहरी खाई में गिरी बाइक, मेजर समेत दो लोगों की मौत 

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक सेना में मेजर थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गंगोत्री हाईवे पर डीएम स्लाइड के पास दोपहर एक बाइक करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस- एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को खाई से बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान आशीष मिश्रा (47) पुत्र अंबिका प्रसाद मिश्रा निवासी इंदौर और कछड़िया मौत (26) पुत्र अश्विन भाई निवासी सूरत के रूप में हुई हैं।

आशीष मिश्रा के पास से मिले आईकार्ड से पता चला है कि वह सेना में मेजर थे। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों गंगोत्री धाम जा रहे थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज का महारैली का ऐलान

You missed

error: Content is protected !!