ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चुनाव ड्यूटी समाप्त होने के बाद  स्कूल में रुके दो शिक्षकों के बीच आपस में हुई कहासुनी,दोनों  में जमकर हुई मारपीट ,एक दूसरे को दोनों ने किया घायल

अल्मोड़ा। चुनाव ड्यूटी समाप्त होने के बाद धौलछीना क्षेत्र के एक स्कूल में रुके दो शिक्षकों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

दोनों शिक्षक शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। गंभीर घायल एक शिक्षक को उपचार के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को दो शिक्षक धौलीछीना में मतगणना ड्यूटी में आए हुए थे। दोनों शिक्षक क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में ठहरे हुए थे।

ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों ने पार्टी की और किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट पर उतर आए। एक दूसरे को दोनों ने घायल कर दिया।
गंभीर रूप घायल एक शिक्षक 108 से अल्मोड़ा भेज दिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

पुलिस दोनों को चुनाव ड्यूटी के बाद थाने में तलब किया है। एसएसपी देंवेंद्र पींचा का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 23 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!