नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में श्रेत्रिय पैरा लीगल वालिंटियर (पी०एल०वी०) अनिल चन्द्रा के माध्यम से ग्राम पंचायत सूर्या गांव में प्राकृति संरक्षण पर आधारित हरेला उत्सव मनाया गया तथा “एक पेड़ मां के नाम” योजना के अन्तर्गत सभी वनाधीकारियों व समूहों के सभी सदस्यो के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर वनो की सुरक्षा करने की अपील की तथा वनो की आग से सुरक्षा करने तथा असामाजिक तत्वो द्वारा वनो मे आग लगाने वालो की सूचना सम्बन्धित विभाग को देने बिषय पर बताया गया।
वनो से होने वाले लाभ से सम्बन्धित बिषय पर जानकारी दी तथा जन जागरूकता लाने के तहत वनो को आग से बचाने तथा कृषि मे जैविक खाद का उपयोग करने तथा प्लास्टिक का उपयोग बंद करने बिषय पर अवगत कराया गया।
इस सम्बन्ध मे बिस्तृत जानकारी दी गयी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व जन जागरूकता कार्यक्रमो विषय पर भी बताया गया।
इस अवसर पर तेजपात, बेलपत्री, आंवला आदि के पौधों का रोपण किया गया।





