ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भिकियासैंण क्षेत्र में बारीश से गिरे पत्थर बेखौफ ले जा रहे लोग,विभाग मौन

भिकियासैण (अल्मोड़ा) । भिकियासैंण क्षेत्र में लगातार बारीश के चलते भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएँ आम हो गई हैं। पहाड़ी ढलानों और सड़कों पर गिरे ये बड़े-बड़े पत्थर जहाँ एक ओर स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए ख़तरा बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अब ये अवैध रूप से ग्रामीणों के लिए संसाधन बन गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कई ग्रामीण रात के अंधेरे में या सुनसान इलाकों से इन गिरे हुए पत्थरों को उठा कर अपने घरों तक पहुँचा रहे हैं।

इन पत्थरों का प्रयोग घर की नींव, बाड़बंदी या अन्य निर्माण कार्यों में किया जा रहा है। यह गतिविधि किसी अधिकृत अनुमति के बिना की जा रही है, जिसे स्पष्ट रूप से चोरी की श्रेणी में रखा जा सकता है।

इसी क्रम मे बुधवार को नगर पंचायत भिकियासैंण के सामाजिक कार्यकर्ता नन्दन सिंह बिष्ट व
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन व पी डब्लू डी विभाग इस पूरे मामले में पूरी तरह चुप है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह प्रथा एक बड़े पर्यावरणीय और कानूनी संकट का रूप ले सकती है।

श्री बिष्ट ने इस मामले मे उपजिलाधिकारी भिकियासैंण को सिकायती पत्र देकर स्पष्ट किया है,कि डिग्री कालेज भिकियासैंण-बासोट मोटर मार्ग के समीप रोड मे गिरे पत्थरो को वाहन पिकप संख्या-यूके 19-सी ए -1511 से कुछ लोग अपने घर आये दिन ले जा रहै है,लेकिन शासन- प्रशासन मौन है।

वही इस सिकायत पर राजस्व विभाग अलर्ट मोड मे आ गया,तुरंत ही पुलिस चौकी मै सुरक्षा हेतु वाहन को खड़ा रखा गया है।
तहसील दार रवि शाह ने बताया गया है,कि वाहन मे -2.88 घन मीटर पत्थर लोड थे,जिसकी चालानी कार्यवाही मे महेन्द्र सिह पुत्र किसन सिंह निवासी बासोट को 12,548 रुपये का चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कैंप आज़ से लगने शुरु...
error: Content is protected !!