ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय, सार्वजनिक क्षेत्र एवं निकायों के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की भांति यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का लाभ मिल सकता है।

28 अगस्त को होने वाली पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक है। बैठक में इस विषय पर विचार-विमर्श संभव है।

प्रदेश में कर्मचारियों और शिक्षकों के संगठन लंबे समय से ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को क्रियान्वित करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में केंद्र को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अब केंद्र सरकार इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए अपने कर्मचारियों के लिए यूपीएस का महत्वपूर्ण निर्णय क्रियान्वित करने जा रही है।

केंद्र सरकार के इस निर्णय से राज्य में भी कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में कर्मचारियों के हित में कई निर्णय किए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपीएस को उत्तराखंड में भी लागू किया जा सकता है। अभी तक महाराष्ट्र सरकार इस दिशा में कदम बढ़ा चुकी है।

उत्तराखंड सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन और भत्तों के साथ ही पेंशन की सुविधा केंद्र सरकार के साथ समानता के आधार पर ही उपलब्ध करा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार के इस निर्णय की अधिसूचना और विस्तृत गाइडलाइन जारी होने की प्रतीक्षा की जा रही है।

माना जा रहा है कि यूपीएस को लेकर केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने से पहले ही प्रदेश सरकार इस प्रकरण पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे सकती है। 28 अगस्त को राज्य मंत्रिमंडल की सचिवालय में बैठक होनी है। बैठक में यह विषय आ सकता है।

यह भी पढ़ें :  चेन्नई से 8000 किमी का बाइक सफर तय कर नैनीताल पहुंचे सदत,भव्य स्वागत किया गया

You missed

error: Content is protected !!