ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय बजट 2026 को देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में विश्वास और संकल्प का बजट है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बजट में इको टूरिज्म और पर्वतीय ट्रेल के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य को सीधा और बड़ा लाभ मिलेगा।

इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए स्थायी रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, किसान सशक्त होंगे, महिला सशक्तिकरण को और बल मिलेगा तथा युवाओं के लिए नए अवसरों का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने इसे पर्वतीय राज्यों को आगे बढ़ाने वाला बजट करार दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने हवाई सेवाओं के विस्तार और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को बजट की बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे क्षेत्र में उत्तराखंड को ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है।

राज्य को 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटित किया गया है, जो पिछली सरकारों की तुलना में लगभग 26 गुना अधिक है।

उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 31 जनवरी 2026 :आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत?

You missed

error: Content is protected !!