ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने काठगोदाम- नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए 710 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान करने के लिए रक्षा व पर्यटन मंत्री अजय भट्ट का जताया आभार

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल होटल्स एंड रेस्टरेंट एसोसिएशन,काठगोदाम- नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए नैनीताल सांसद एवं रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से 710 करोड़ रुपयों का आवंटन करवाने के लिए तहे दिल से उनका धन्यवाद करते हैं व केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री का उक्त राजमार्ग के लिये बजट का आवंटन करने के लिए धन्यवाद करते हैं।

हमारी कई वर्षों से उक्त मार्ग के चौड़ीकरण के लिए माँग उठाई जा रही थी , जो अब पूरी होने की उम्मीद बनी है ।उक्त राजमार्ग का टू लेन होने के बाद नैनीताल आने वाले स्थानीय व पर्यटकों को जाम की स्थिति से नहीं जूँझना पड़ेगा और पर्यटन की दृष्टि से भी नैनीताल को बहुत फ़ायदा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: गोरापड़ाव कट बना हादसों का हॉटस्पॉट, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी दुर्घटना

You missed

error: Content is protected !!