ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून।  उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. इसी बीच मंगलौर विधानसभा सीट से बड़ी खबर सामने आयी है. यहां एक पोलिंग बूथ पर दो पक्षों में जमकर बवाल मच गया. बात वाद-विवाद से मारपीट तक जा पहुंची।

तो वहीं, कांग्रेस नेता ने गोलियां चलने तक का आरोप लगाया है. इस मारपीट में छह लोग घायल हो गए हैं. हालांकि पुलिस ने मामला शांत कराया है. जांच की जा रही है.

उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये सुबह 8 बजे से वोटिंग चल रही है. यहां बद्रीनाथ में शांतिपूर्ण ढ़ंग से वोटिंग हुई, लेकिन मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर है।

यहां के लिबारहेड़ी में बूथ नंबर 2 पर दो पक्षों में वोटिंग को लेकर कहासुनी हो गई. नौबत यहां तक पहुंच गई कि लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. इसमें 6 लोगों के घायल होने की खबर है. कांग्रेस नेता का आरोप है कि यहां गोलीबारी तक हो गई. हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

घटना में घायल सभी छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. उपचुनाव में हिंसा के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता एसपी देहात कार्यालय पहुंचे।

जहां उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. इतना ही नहीं बल्कि मंगलौर में चुनाव के बीच हुई हिंसा के लिये धामी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. हालांकि अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार करने की खबर नहीं है।

एसपी दफ्तर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सांसद इमरान मसूद, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पांचों कांग्रेस विधायक मौजूद हैं. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

इससे चुनाव प्रभावित न हो पाए इसलिए सुरक्षा जवान भी मुस्तैदी से तैनात हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!