ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रील बनाने वाली पत्नी के वीडियो पर आते थे अश्लील कमेंट, भाई के खिलाफ दर्ज कराया केस, तो सरकारी नौकरी करने वाले पति ने की आत्महत्या: ‘परिवार को नहीं छोड़ सकता’

राजस्थान के एक सरकारी कर्मचारी ने एक घटना से तंग आकर सोशल मीडिया पर लाइव आया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड के दौरान शख्स ने बताया कि मेरी पत्नी सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती है।

पत्नी की REEL पर आते थे अश्लील कमेंट, परेशान रहता था सिद्धार्थ
रैणी थाना क्षेत्र के नांगलबास गांव निवासी सिद्धार्थ कुमार मीणा (32) के परिजनों ने थाने में FIR दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रेमलता मीणा के मुताबिक सिद्धार्थ मीणा दौसा में स्वास्थ्य विभाग में LDC के पद पर पोस्टेड था। उसे मृतक आश्रित कोटे से पिता के स्थान पर नौकरी मिली थी।

उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और उसके एक साथी को बताया है। मामला अलवर के रैणी थाने के नांगलबास गांव का 5 अप्रैल का है। सिद्धार्थ का अपनी पत्नी माया से विवाद चल रहा है। उन दोनों के 3 बेटी और 1 बेटा है। 5 अप्रैल काे सिद्धार्थ मीणा ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। 6 अप्रैल को उसका एक वीडियो सामने आाय। माया REEL बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डालती थी। रील को देखकर लोग अश्लील कमेंट करते थे। जिससे सिद्धार्थ परेशान था।

खुदकुशी से एक दिन पहले युवक ने पहली बार बनाई खुद की REEL
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो खुदकुशी से एक दिन पहले का बताया जा रहा है। जिसमें वह कह रहा है कि आज तक मैने कभी REEL नहीं बनाई। आज विवशता में बना रहा हूं, अगर कोई गलती हो तो बता देना। मेरा माया से कोई पर्सनली विवाद नहीं है। वो मेरे भाई को फंसाना चाहती है, बस यही विवाद की वजह है। अपने भाई के साथ हूं। पत्नी और सुसराल से कोई मतलब नहीं है। वह कह रहा है कि जो समझदार आदमी होगा, वो खुद समझ जाएगा। कभी घर परिवार को समझो। कुछ लोग गंदे कमेंट कर रहे हैं। जब तुम्हारे घर में ऐसा होगा न तब तुझे समझ आएगा। मै अपने परिवार को टूटने नहीं दूंगा। इसके लिए जान भी दे सकता हूं। माया जैसी बहुत मिल जाएंगी, ऐसा परिवार नहीं मिलेगा।

इंस्टाग्राम पर लाइव था मृतक वीडियो
इंस्टाग्राम पर लाइव इस वीडियो में वह कह रहा है कि अगर मैं मरता हूं तो मैने अपना नाॅमिनी अपने भाई को बना दिया है। मुझे ससुराल और पत्नी से कोई मतलब नहीं है। मेरे लिए भाई ही सब कुछ है। पत्नी के लिए कहता है कि तू तलाक ले ले लेकिन चारों बच्चे मेरे पास रहेंगे। रतिराम कौन है, मैं जो कहूंगा वो होगा। वह कह रहा है कि माया ने मेरे भाई से पर केस कराया है। मै अपने भाई का साथ नहीं छोड़ सकता। मेरी मौत के जिम्मेदार रतिराम और माया हैँ। मेरा भाई सेफ है। आखिर में कहता है कि इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहता। पुलिस का कहना है कि वीडियो पुराना है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : न्यायालयों की अनियमितताओं पर बार एसोसिएशन सख्त, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!