ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं।

जिले में पहले दिन का पेपर सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार नैनीताल जनपद में कुल 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 38 केंद्र दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित हैं। सभी कक्ष निरीक्षकों को सुबह 9 बजे तक अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्रों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिले में 12 सचल दल गठित किए गए हैं, जो विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नैनीताल के जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में Operation Crackdown: 335 लोगों का सत्यापन, 53 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई
error: Content is protected !!