ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सड़क किनारे जमा पिरूल बना खतरा,पिरूल में फिसलने से खाई में  गिरी कार

पिथौरागढ़। सड़क किनारे जमा पिरूल खतरा बनने लगा है। बेड़ीनाग तहसील के राईगढ़स्यारी नामक स्थान पर पिरूल में फिसलने से एक कार खाई में गिर गई। कार में सवार थल निवासी नीरज ततराड़ी, निर्मला देवी, निशा, नैना घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची राजस्व उप निरीक्षक मनीषा बिष्ट पवार ने बताया कि वाहन सड़क पर गिरे पिरूल में फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है

यह भी पढ़ें :  प्रदेश में कैंसर के बढ़ते मामलों पर सरकार सतर्क, खाद्य मिलावट रोकने को हर महीने चलेगा विशेष जांच अभियान
error: Content is protected !!