ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से Uttarakhand Police द्वारा चलाए जा रहे Operation Crackdown Verification Drive के तहत जनपद नैनीताल में व्यापक सत्यापन अभियान जारी है।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, शैक्षणिक संस्थानों, किरायेदारों, निजी नौकरी करने वाले व्यक्तियों, श्रमिकों एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त अथवा आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Manjunath TC के नेतृत्व में सभी थाना और चौकी प्रभारियों को 15 फरवरी 2026 से एक माह तक विशेष टीम गठित कर अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में एसपी नैनीताल Dr. Jagdish Chandra एवं एसपी हल्द्वानी Manoj Kumar Katyall के पर्यवेक्षण में जनपद भर में सघन चेकिंग की जा रही है।

📍 आज की प्रमुख कार्रवाई:

77 होटल एवं ढाबों की जांच

726 व्यक्तियों का सत्यापन

63 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई

कुल ₹27,750 का जुर्माना वसूला गया

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सत्यापन एवं चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

आमजन से भी अपील की गई है कि किरायेदार एवं कर्मचारियों का अनिवार्य सत्यापन कराएं, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : फतेहपुर क्षेत्र में बाघ का हमला, महिला की मौत से दहशत; ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्सा
error: Content is protected !!