ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

विजिलेंस की टीम ने टिहरी जिले की तहसील धनोल्टी में तैनात नाजिर वीरेंद्र सिंह कैन्तुरा को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टिहरी जिले की तहसील धनोल्टी में तैनात नाजिर वीरेंद्र सिंह कैन्तुरा को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी द्वारा खरीदी गई जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया में सही रिपोर्ट लगाने और नाम चढ़ाने के एवज में घूस की मांग की थी।

शिकायत मिलने पर विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तहसील धनोल्टी स्थित कार्यालय से आरोपी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के आवास और अन्य संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान भी चलाया, जिसमें उसकी चल-अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है।

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने सफल ऑपरेशन के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग करता है या अवैध संपत्ति अर्जित करता है, तो इसकी सूचना निःसंकोच विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर दें।

यह भी पढ़ें :  पंजाब नेशनल बैंक में ग्रेजुएट के लिए आई बड़ी भर्ती, 5138 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

You missed

error: Content is protected !!