जंगलों को खाक होने से बचाने , बेजुबानो को जीवित बचाने में ग्रामीण आगे आये।
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
भीमताल। ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने वर्तमान में भयंकर वनग्नि को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया प्रमुख ने कहा वनों को बचाने में पंचायत प्रतिनिधि ग्राम वासी ही अपना अहम योगदान दें सकते है।
जंगल वन विभाग के नहीं ग्राम वासियों की संपत्ति है जिस दिन ये विचार वन विभाग ग्राम वासियों के दिमाग में पैदा कर देगा उसी दिन से आग लगना बहुत कम हो जाएगा।
आग लगने से जगल तो खाक हो ही रहे हैं साथ ही बेजुबान जानवरो की मौत भी हो रही है व पर्यटन कारोबार भी प्राभावित हो रहा प्रमुख ने कहा विभाग आग लगाने वाले अराजक तत्वों पर विभाग कड़ी कार्रवाई करे।
हक हकुब उन्ही पंचायतों को मिले जो आग बुझाने में सहयोग करें, साथ ही चीड़ के पेडों का वैज्ञानिक विदोहन कर उनके स्थान पर चौड़ी पट्टी वाले पेड़ पौधे लगाए जाने चाहिए अन्यथा गंभीर परिणाम के लिए तैयार रहना होगा।
सभी से इस बनाग्नि से जंगलों को बचाने की अपील की। इस दौरान बीडीसी कमल गोस्वामी, विपिन जंतवाल,लक्ष्मण गंगोला, दुर्गा दत्त तिवाड़ी, कमल जोशी, प्रेम मेहरा धर्मेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रेम कुल्याल,लक्ष्मी दत्त, महेश भंडारी,गोविन्द राणा,ईश्वरी दत्त,नवीन क्वीरा, आदि मौजूद रहे।














